कवर्धा – एक ऐसा संगठन जो निः स्वार्थ भाव से लोगोँ की सेवा कर रहा है | जी हाँ आज हम अपने पाठकों को एक ऐसे संगठन के बारे में बता रहे हैं जो जाति और धर्म से उपर उठकर निः स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहा है |युवा मुट्ठी के नाम से लोकप्रिय इस संगठन की नींव जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम नेऊरगाँव खुर्द में डाली गई | सन् 2023 से आरंभ हुआ यह संगठन लगातार लोगों की सेवा में लगा हुआ है | मानव समाज के कल्याण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अनेक सराहनीय कार्य करके यह संगठन अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुका है |संगठन के संस्थापक अशोक वर्मा ने सुपर समर्थन की चिट्ठी को जानकारी देते हुए बताया कि युवा मुट्ठी नाम का उनका संगठन ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों तक शासन के जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देकर उन्हें लाभ पहुँचाने का काम करता है साथ ही समाज के भटके हुए युवा वर्ग को इस संगठन से जोड़कर उन्हें सही राह दिखाना एवं उन्हें जागरूक करना जैसे कार्य भी इस संगठन के महत्वपूर्ण कार्यो में से एक है |युवा वर्ग में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने में यह संगठन हमेशा सक्रिय रहता है | बीते 03 – 04 सालों में ग्राम के कुछ युवकों ने आत्मघाती कदम उठाया तो इस प्रवृत्ति पर कमी लाने या कहे तो जड़ से ख़तम करने की भावना से इस संगठन को बनाने का विचार गाँव के शिक्षित एवं समझदार लोगों के मन में आया | तब से लेकर आज तक इस गाँव में आत्महत्या की एक भी घटना नहीं हुई है | यही बात इस संगठन की बहुत बड़ी उपलब्धी कही जा सकती है | संस्थापक , अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , कार्यकारी अध्यक्ष , सचिव सहित इससे जुड़े सदस्यों की संख्या पर नजर डाली जाए तो यह सैकड़ो में है | इस संगठन द्वारा किये गए कार्यो से सैकडो लोग लाभांवित हो चुके है |समाज के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियो को चंदा से जुटाई गई रकम देकर उन्हें आगे पढ़ने में मदद की जाती है | दसवी कक्षा , बारहवीं कक्षा में अच्छे अंक लाकर उत्तीर्ण हुए बच्चों को नगद राशि देकर एवं शिक्षा के अन्य क्षेत्रों में से सफल प्रतियोगी को सम्मानित करके यह संगठन अपने निहित उत्तरदायित्वों को पूरा करता है |शासकीय सहायता राशि प्राप्त किये बिना सिर्फ अपने बलबूते पर यह संगठन निर्बाध गति से चल रहा है साथ ही अपने क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भविष्य में किसी भी प्रकार से मदद मिलने की उम्मीद भी लगाए बैठा है |Post navigationविकसित ग्राम पंचायत प्लान, क्यूआर कोड एवं 375 अनुमेय कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं पर ग्रामीणों से हुई चर्चा सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पोड़ीशंकर में शिविर आयोजित