कवर्धा – यातायात जाम होने से लोग परेशान होते रहे | जाम में फंसे लोग ऐसी खराब व्यवस्था को लेकर पुलिस और स्थानीय विधायक , उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को जी भर के कोसते नजर आये | भीड़ में किसी ने यह भी कहा कि हम इसे चुनकर गलती किये है और पछता रहे है | जब गृहमंत्री के गृह नगर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का यह हाल है तो उससे इतना बड़ा छत्तीसगढ़ राज्य कैसे सम्हाला जाता होगा ?

मामला कुछ इस तरह से है आज दिनांक 20/10/2026 को जब पूरा देश दशहरा पर्व की खुशियाँ मना रहा है तो इस पर्व में नगर कवर्धा अपनी कुछ खास परम्पराओ के चलते अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है | ऐसे में पुलिस की कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का चरमरा जाना निः संदेह रूप से विभाग और गृहमंत्री की कमजोरी की ओर इशारा करता है | जाम में फंसे लोगों द्वारा जब कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और स्थानीय विधायक , उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को कोसे तो इसमें हैरानी की कोई बात नजर नहीं आती है | जब आम जनता दशहरा पर्व की खुशी मनाने अपने गाव और घर से बाहर निकले और यातायात व्यवस्था सही नहीं होने से बीच रास्ते में फंस जाए उनका परेशान और नाराज होना भी स्वाभाविक है |

नगर के ठाकुर पारा के मुख्य मार्ग ( बाय पास सड़क बनने से पूर्व यह मार्ग कवर्धा – बिलासपुर मार्ग और कवर्धा – जबलपुर मार्ग भी कहलाया ) में दूसरे राज्य महाराष्ट्र की एम्बुलेंस जो नागपुर जा रही थी वो बहुत समय तक यातायात के खराब व्यवस्था के चलते बहुत समय तक फंसी रही | रात्रि लगभग 07:36 बजे से फंसी इस रोगी वाहन को लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद आगे बढ़ने के लिए जगह मिली | एम्बुलेंस का चालक जगह पाने के लिए बहुत देर तक अपना सायरन भी बजाता रहा लेकिन उसकी मदद के लिए कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति वहाँ पर नहीं आया |

कानून और यातायात की ऐसी खराब व्यवस्था को लेकर उस एम्बुलेंस के चालक ने यह टिप्पणी कर दी कि ऐसी खराब व्यवस्था हमारे राज्य में नहीं है | भीड़ में किसी ने गृहमंत्री को बड़बोला कहा तो किसी ने यह भी कहा कि मंच पर बड़ी – बड़ी बातें करने वाले गृह मंत्री के गृह नगर के यातायात व्यवस्था को देख लो |

महत्वपूर्ण वाहन एम्बुलेंस सहित सैकड़ो दो पहिए और चार पहिए के जाम में फंसने से सभी परेशान होते रहे और दशहरा के पर्व की खुशी की जगह नाराजगी ने ले ली |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed