पथरिया – सड़क के बुरी तरीके से खराब हो जाने से राहगीरों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है |

जी हाँ हम बात कर रहे हैं एक ऐसी सड़क के दुर्दशा के बारे में जो आज बुरी तरीके से खराब हो चुकी है और वहाँ से गुजरने वालों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है |

ग्राम बरछा से ग्राम पुँछेली तक जाने वाली सड़क बुरी तरीके से उखड़ चुकी है | सबसे पहले हम अपने पाठकों को इन ग्रामों के बारे मे बता दे कि ये ग्राम जनपद पंचायत पथरिया के अंतर्गत आते हैं और नगर पथरिया जिला मुंगेली का एक जनपद पंचायत और एक नगर पंचायत है | जिला मुख्यालय मुंगेली से नगर पथरिया की दूरी लगभग 20 – 22 किलोमीटर है | नगर पथरिया से नगर तखतपुर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एवं नगर पथरिया से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बरछा स्थित है | इस ग्राम से लगभग 05 – 07 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पुंछेली स्थित है | ग्राम पुंछेली को बहेरहा के नाम से भी जाना जाता है |

ग्राम बरछा से ग्राम पुंछेली तक जाने वाली सड़क आज बुरी हालत में है | इस सड़क के कई जगहों से उखड़ जाने से इसमें सड़क कम नजर आती है और गिट्टीयाँ ज्यादा नजर आती हैं | कुछ जगहों पर ऐसे गड्ढे है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना के कारण बन सकते हैं | नगर पथरिया अपने आसपास के अनेक ग्रामों के लिए एक प्रमुख बाजार एवं व्यापारिक केंद्र है  | राज्य सरकार के अनेक शासकीय कार्यालय भी यहीं संचालित होते हैं  |  जिस वजह से प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों लोगों का आना – जाना होता है | सड़क में साइड को लेकर वाहन चालको के बीच कभी – कभी विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है | दुपहिया वाहनों के फिसलने की घटना आम बात है जिससे वाहन चालक और सवारों को चोट लगते रहती है |

सड़क की वर्तमान दुर्दशा स्थानीय निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की निष्क्रियता को बयाँ कर रहा है |

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed