बिलासपुर। न्यायधानी के सेंट्रल जेल में फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। दशहरा की शाम बंदियों के बीच मारपीट हुई है। नुकीली वस्तु से बंदी लोकेश तिवारी ने कैदी नवीन निर्मलकर पर हमला किया हमला। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे हैं।

घटना के बाद दोनों बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। घायल कैदी नवीन को सुरक्षा के लिए अलग सेल में रखा गया है। बताया जा रहा कि लोकेश तिवारी और नवीन की पुरानी दुश्मनी है। इस मामले में जेल अधीक्षक से संपर्क किया गया पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।