छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के कर्ज लेने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कर्ज धान खरीदी के लिए लिया गया है, जिसे चावल के माध्यम से लौटाया जाएगा।

धान खरीदी की तारीख के संबंध में उन्होंने बताया कि इस पर उप समिति में चर्चा हुई है, लेकिन अंतिम निर्णय कैबिनेट में लिया जाएगा। मंत्री ने कहा, “थोड़ा इंतजार कीजिए, जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि धान खरीदी कब से शुरू होगी।”

भानुप्रतापुर में बीजेपी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नोटों के बंडल के साथ वायरल वीडियो पर बवाल मचने के बाद दयाल दास बघेल ने कहा कि यह सब जांच का विषय है। उन्होंने पूछा, “वह कौन है? युवा मोर्चा में क्या है? कहां से नोट मिले? कैसे घूम रहा है?”

मंत्री ने इस मामले की जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ने की संभावना है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed