भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एवं रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर केसंयुक्त तत्वावधान में 18वें सेल खेल मेला 2024-25 का समापन सचिवरामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली स्वामी सर्वलोकानन्द के मुख्य आतिथ्यमें 27 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, रामकृष्णमिशन आश्रम, नारायणपुर स्वामी व्याप्तानन्द जी महाराज ने किया। सेल-खेलमेला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 39 स्कूलों से लगभग 1500 बच्चोंने भाग लिया।विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधकसीएसआर तथा टीएसडी उत्पल दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार, महाप्रबंधकविजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कामडे, अध्यक्ष जिला भारतीय जनतापार्टी नारायणपुर, रूपसाय सलाम, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति नारायणपुर,बृजमोहन देवांगन, नरेन्द्र मेश्राम, सह-सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम,नारायणपुर स्वामी अनुभवानंद सहित स्वामी वसुदानन्द, स्वामीकृष्णामृतानन्द, स्वामी मुक्त्यानन्द, स्वामी प्रेमदानन्द एवंब्रह्मचारिगण उपस्थित थे। साथ ही आश्रम के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अन्यकर्मचारिवृन्द तथा लगभग 2500 बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रममें स्वागत भाषण प्राचार्य विवेकानंद विद्यापीठ स्वामी कृष्णामृतानन्द नेदिया।मुख्य अतिथि स्वामी सर्वलोकानन्द ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मविश्वासके द्वारा कोई भी मनुष्य कुछ भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बच्चों कोप्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी में प्रतिभा है, अगर आत्मविश्वास केसाथ कुछ करने का निश्चय कर लें तो अवश्य सफल होंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्पल दत्ता ने रामकृष्ण मिशन में सेलखेल मेला 2024-25 के भव्य आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा किभिलाई इस्पात संयंत्र आगे भी इसके आयोजन हेतु सहयोग प्रदान करता रहेगा।27 अक्टूबर 2024, रविवार को सुबह 6.30 बजे खो-खो बालक वर्ग और फुटबॉल काफाइनल मैच खेला गया। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर औरविद्यामंदिर कुंदला के बीच हुए खो-खो मैच में रामकृष्ण मिशन विवेकानंदविद्यापीठ की विजेता रही। फुटबॉल का फाइनल मैच रामकृष्ण मिशन और शा.उ.माविद्यालय, बिंजली के बीच खेला गया जिसमें रामकृष्ण मिशन विवेकानंदविद्यापीठ के बालकों ने 7-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वॉलीबाल मेंरामकृष्ण मिशन नारायणपुर के बालकों की टीम विजेता रही और शा.उ.माविद्यालय ओरछा उपविजेता।खो-खो (बालिका वर्ग) के फाइनल में माँ सारदाविद्यामंदिर, ओरछा ने रामकृष्ण मिशन नारायणपुर के बालिकाओं को हराकरविजेता का खि़ताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल (बालिका वर्ग) मैच में कस्तुरबागांधी आवासीय विद्यालय, सुलेंगा विजेता रही और रामकृष्ण मिशन विवेकानंदविद्यापीठ, नारायणपुर उपविजेता। बैडमिंटन (बालक वर्ग) में आत्मानंदशासकीय विद्यालय छोटेडोंगर को हराकर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ,नारायणपुर विजेता रही।इसके साथ ही बालकों में ओवर ऑल चैंपियनशिप का खि़ताब रामकृष्ण मिशनविवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर ने अपने नाम किया। बालिकाओं में माँ सारदाविद्यामंदिर ओरछा ओवर ऑल चैंपियन रही और रनर रही रामकृष्ण मिशन विवेकानंदविद्यापीठ नारायणपुर। मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता टीम के खिलाडिय़ों कोनकद पुरस्कार के साथ मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में इस सेल खेल मेला को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदानदेने वाले भिलाई इस्पात संयंत्र के समस्त खेल अधिकारियों को सम्मानितकिया गया। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के वरिष्ठ शिक्षक श्रीघनश्याम दास साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।Post navigationजारी है डेंगू, मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु अभियान भिलाई निगम का जारी है डेंगू, मलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन हेतु अभियान