भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोट्र्सएसोसिएशन दुर्ग का अध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश ओलंपिक संघ से एफिलिएटेडडिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स संघ दुर्ग का रविवार को सुपेला स्थित एक निजी होटलमें चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के रूप में विधायकरिकेश सेन को एसोसिएशन की कमान सौंपी है।डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्सस्पोट्र्स एसोसिएशन दुर्ग की नई कार्यकारिणी में विधायक रिकेश सेनअध्यक्ष, आर सुनील कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विश्वदीप नायर, दामोदरनउपाध्यक्ष, जी रवि राजा सचिव, विद्या सिंह सहसचिव, सुषमा नारायणकोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य किशन कुमार साहू बनाए गए हैं।इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्षचुने जाने के बाद मेरा प्रयास होगा कि संघ को और बेहतर किया जाए, जिले भरके युवा खिलाडिय़ों और खेल के प्रति युवाओं का रूझान बढ़े, इस तरफ ठोसप्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनखेलो इंडिया में आप देखेंगे कि लगातार पूरे भारत देश में पहले सिल्वरमेडल, गोल्ड मेडल नहीं मिल पाता था लेकिन उनके अथक प्रयासों से खेल कोविशेषताएं दी गई हैं| महत्व दिया गया और आज हमारे पास गोल्ड मेडल औरसिल्वर मेडल की कतार लगी हुई है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नवनियुक्तअध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष के रूप में मेरी कोशिश होगी कि बच्चेवीडियो गेम और मोबाइल तक सीमित न रह कर एथलेटिक से जुड़ें। इस अवसर परडिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन से बालकदास, विनोद नायर, उमेश निर्मलकर, कु. पायल,निरूपम तालुकदार मौजूद रहे।Post navigationलव मैरिज के दो दिन बाद युवक की बेरहमी से हत्या, पत्नी का सुहाग टूटा दुर्घटना में घायल को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता