दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में घायल को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएमसी 16 पुराना शिव मंदिर कॉलोनी, वैशाली नगर, सुपेला भिलाई, तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी शुभम जैन आत्मज सुभाष चंद जैन की विगत 07 दिसंबर 2022 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ मोटर दुर्घटना होने से घोर उपहति होने की पुष्टि की गई। घायल के प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा शुभम जैन को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।Post navigationविधायक रिकेश बने डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोट्र्स एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष,कहा खेल के प्रति रूझान बढ़ाने होंगे ठोस प्रयास दुर्ग के केंद्रीय जल परिसर में छत्तीसगढ़ का एकमात्र पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद विजय बघेल