धमतरी। जुआरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर लगे जुआ के फड़ों में छापेमारी कर 18 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के पास से 1.03 लाख रुपये नगदी और दो बंडल ताश के पत्ते जब्त किये गए हैं. यह कार्रवाई धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत की गई है। यह कार्रवाई बिरेझर पुलिस चौकी ने ग्राम मड़ेली भाठापारा और चिरईया खार के पास मैदान में की गई है.मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिरेझर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा. पहले फड़ में 10 जुआरियों से 59,850 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए, जबकि दूसरे फड़ में 8 जुआरियों से 43,200 रुपये और ताश के पत्ते जब्त किए गए. सभी आरोपियों के खिलाफ बिरेझर पुलिस चौकी में वैधानिक कार्रवाई की गई है.आरोपियों के नाम और बरामद राशि:मुकेश कुमार साहू से 5,450 रुपयेनवीन साहू से 6,400 रुपयेहोमप्रकाश साहू से 6,250 रुपयेउत्तम कुमार साहू से 6,400 रुपयेशिव कुमार साहू से 5,750 रुपयेलोकनाथ साहू से 5,650 रुपयेगंगादीन साहू से 5,050 रुपयेगजेन्द्र सिंह ठाकुर से 4,650 रुपयेकिशोर साहू से 7,150 रुपयेकुम्भनारायण साहू से 7,100 रुपयेयोगेश्वर साहू से 5,900 रुपयेभीखम साहू से 6,400 रुपयेलीलाराम साहू से 4,600 रुपयेमहेश साहू से 4,850 रुपयेकिर्तन साहू से 2,700 रुपयेअनिल कुमार साहू से 4,900 रुपयेथानूराम सिन्हा से 5,500 रुपयेअरुण कुमार साहू से 5,350 रुपयेPost navigationकलेक्टर ने चंदखुरी और थनौद उपार्जन केंद्र में व्यवस्था का लिया जायजा भयानक सड़क हादसा: एम्बुलेंस-ट्रक टक्कर में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर मौत