कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई

 

कवर्धा : कलेक्टर कार्यालय में आज मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर  गोपाल वर्मा द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाया गया। इसमें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मुकेश रावटे,  मोनिका कौड़ो,  विनय पोयम,  नरेन्द्र कुमार पैकरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  गीता रायस्त सहित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।