कवर्धा : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के सचिव द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के संचालन एवं प्रेक्षण कार्य के लिए कबीरधाम जिले के संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के लिए  बी. विवेकानंद रेड्डी, आई.एफ.एस. 2009, वनसंरक्षक, कार्यालय प्र.मु.व.सं. अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर (कोड नं. जीओ2025पी21) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्रेक्षक रेड्डी का जिला कबीरधाम के प्रवास के दौरान आम जन से मिलने का समय सायं 4 बजे से 5 बजे तक नए सर्किट हाउस कवर्धा में निर्धारित किया गया है। इस दौरान राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और अन्य जनमानस को अपनी शंकाओं के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकते है। प्रेक्षक रेड्डी का संपर्क नंबर 07741-299520 है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।