कबीरधाम जिले के बिड़ला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित हिंदू संगम में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने संगम में आयोजित यज्ञ में भाग लिया और छत्तीसगढ़ की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पांच दिवसीय हिंदू संगम में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन जारी हैं। 29 जनवरी को होने वाली धर्मसभा और समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे।कबीरधाम : कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित हिंदू संगम में यज्ञ में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजन समिति के सदस्यों से आत्मीय भेंट कर आयोजन की पूरी जानकारी ली। उन्होंने यज्ञ में आहुति अर्पित की और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने पारंपरिक रीति से जमीन पर बैठकर भोजन-प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।हिंदू संगम के तहत धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन जारी हैं, जिसमें जनजातीय परंपराओं, बैगा, पंथी और डंडा नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। हिन्दू संगम समापन समारोह 29 जनवरी को होगा।Post navigationनगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के लिए बी. विवेकानंद रेड्डी प्रेक्षक नियुक्त राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोड़ला के आदिवासी कन्या आश्रम शाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित