कबीरधाम – आज दिनांक 31/01/2025 को पंडरिया में केंवट समाज द्वारा गुहा निषाद जयंती जोर – शोर से मनाया गया | समाज द्वारा जुलूस निकला गया | इस जुलूस में भगवान् की मूर्ति वाहन में रखकर समाज के लोग बड़ी श्रद्धा से पैदल चल रहे थे | समाज के किशोर एवं नवयुवक बाजे की धुन में नाच रहे थे | समाज की महिलाएं सिर में कलश रख कर चल रही थी | पंडरिया के मुख्य मार्ग में निकले इस जुलूस में समाज के बच्चे, नवयुवक – नवयुवती, महिला – पुरुष एवं बुजुर्ग् भारी संख्या में शामिल थे |Post navigationनगरीय निकायों के लिए अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित व्यय प्रेक्षक श्री कैलाश कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली