दिनांक 31/1/2025 को आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनि साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा विश्व कुष्ठ रोग जागरूकता दिवस के अवसर पर रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत माइक्रोबायोलॉजी विभाग में गठित माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी इंडिया की स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रंगोली प्रतियोगिता के विजेता उमा, यामिनी, सत्वन रहे जो एमएससी द्वितीय सेमेस्टर प्राणीशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राएँ हैं, और भाषण प्रतियोगिता के प्रथम विजेता का नाम होलीराम यादव जो माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। तथा द्वितीय विजेता चित्राभारती साहू है  तथा  इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष  दीपक देवांगन, प्राणीशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा मंडावी एवं अतिथि व्याख्याता  खिलेश ठाकुर, उमेश राजपूत,  सिम्मी ठाकुर, एवं महाविद्यालय के सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।