
कबीरधाम – शहर कवर्धा में धार्मिक कार्यक्रम हिंदु राष्ट्र संगोष्ठी एवं विशाल धर्म सभा का आयोजन जारी है | यह धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 12/02/25 से प्रारंभ हो चुका है और 15/02/25को इसका समापन है |
तय कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 14 /2 /2025 को हिंदु राष्ट्र धर्म सभा का आयोजन हुआ | यह कार्यक्रम शहर स्थित सरदार पटेल मैदान, सिविल लाईन, कवर्धा में हुआ |
कार्यक्रम के बीच में हुए सुमधुर संगीत के साथ धार्मिक भजन ने श्रद्धालुओ को मंत्र मुग्ध कर दिया | जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में यह कार्यक्रम हो रहा है | इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के ग्रामों के श्रद्धालुगण भारी संख्या में मौजूद रहे | श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया |
धर्मसङ्ग पीठपरिषद् आदित्यवाहिनी , आनंदवाहिनी, कवर्धा, समस्त नगरवासी, क्षेत्रवासी, सनातन धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालु भक्तगण के सामूहिक प्रयास से हो रहे इस कार्यक्रम की सभी सनातन धर्मप्रेमी भूरि – भूरि प्रशंसा कर रहे है |





