कवर्धा : कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के रिटर्निंग अफसर विवेक गोहिया ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान किया। अपने मताधिकार का प्रयोग कर उन्होंने मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित किया। साथ ही, सभी नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। उन्होंने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से सहयोग की अपेक्षा की और इसे लोकतंत्र को मजबूत करने का सुनहरा अवसर बताया। उनके इस कदम से मतदान प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी और भूमिका को और अधिक बल मिला है।Post navigationप्रथम चरण में 17 फरवरी को 508 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 57 हजार 821 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र का महापर्व: कबीरधाम जिले के पहले चरण में चुनाव कवर्धा और सहसपुर लोहारा के मतदाताओं में भारी उत्साह, शांति पूर्ण मतदान शुरु