
कबीरधाम – पंचदेव मन्दिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँचकर भगवान् शिव की पूजा – अर्चना किये |
ज्ञातब्य है कि पंचदेव मन्दिर ग्राम सारंगपुर खुर्द में स्थित है | यह ग्राम जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह ग्राम जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत आता है | कवर्धा – रवेली मार्ग में ग्राम डबराभाट से होकर ग्राम सारंगपुर खुर्द पहुँचना एक सुविधाजनक रास्ता है |
आज महाशिवरात्रि होने के कारण यहाँ अन्य सामान्य दिनों की अपेक्षा भारी संख्या में श्रद्धालु मन्दिर पहुँचकर भगवान् शिव की पूजा – अर्चना किये | इस विशाल मन्दिर के प्रांगण में प्रवेश करते ही बाँई ओर भगवान् हनुमान का मन्दिर है | मुख्य मन्दिर में प्रवेश करते ही सामने भगवान् श्री राम के दरबार का दर्शन होता है | जिसमें प्रभु श्री राम माता जानकी एवं अपने अनुज लक्ष्मण के साथ है | मन्दिर के मुख्य द्वार में प्रवेश करते ही दाँई ओर भगवान् सूर्यदेव विराजित है | बाँई ओर माँ दुर्गा की प्रतिमा है | प्रभु श्री राम के दरबार के दाँई ओर भगवान् गणेश की प्रतिमा एवं बाँई ओर भगवान् शिव की प्रतिमा हैं | इस पाँच देवो की प्रतिमा होने से इसे पंचदेव मन्दिर का नाम दिया गया है |
इस मन्दिर के प्रांगण के बाहर दाँई ओर शनिदेव का मन्दिर है | ऐसी धार्मिक मान्यता है कि शनिदेव की मुर्ति खुले स्थान में स्थापित की जाती है उसका पालन किया गया है |
आज महाशिवरात्रि होने के कारण मेला लगा हुआ था | मन्दिर के आसपास अनेक दुकान लगे थे | पूजन सामाग्री की दुकान, फल की दुकान, नारियल की दुकान, मिठाई की दुकान , चाट गुपचुप एवं आईसक्रीम के ढेले कई जगह लगे थे | मन्दिर दर्शन करने के बाद , अपनी मनपसंद की चीजें खरीदकर एवं अपनी पसंद की चीजे खाकर श्रद्धालु बड़े खुश नजर आ रहे थे |





