कबीरधाम – आज दिनांक 10 मार्च 2025 को कवर्धा शहर में डण्डा नृत्य लोगों के आकर्षक का केंद्र बना |

उल्लेखनीय है कि हर साल जिला मुख्यालय कवर्धा के आसपास के ग्रामों से ग्रामीणों की कुछ टोलियाँ डण्डा नृत्य करने कवर्धा शहर आती हैं | ये टोलियाँ होली त्यौहार के पूर्व शहर आकर अपने कला का प्रदर्शन करती हैं |

सुपर समर्थन की चिट्ठी से चर्चा करते हुए डण्डा नृत्य वाली टोली के एक सदस्य ने बताया कि हम ग्राम बाघूटोला के निवासी हैं | हमारी टोली में सदस्यों की संख्या 32 है | हमारी टोली का नाम शारदा मानस मंडली है |

ज्ञातब्य है कि ग्राम बाघूटोला जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग सोलह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह ग्राम कवर्धा भोरमदेव मार्ग के दाँई ओर स्थित है | यह ग्राम प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भोरमदेव मन्दिर से चंद किलोमीटर की दूरी पर है |

डंडा नृत्य टोली के सदस्य धोती एवं फुल बाँह की कमीज पहने हुए और अपने गले में गमछा डाले हुए हाथ में लकड़ी का छोटा टुकड़ा (डण्डा ) लेकर संगीत की धुन में नाचते हुए लोगों के आकर्षक का केंद्र बने |

मांदर (एक किस्म का बड़ा ढोलक) , झाँझ , मंजीरा एवं कैसियो की आवाज से निकल रही संगीत की धुन डण्डा नृत्य में चार चाँद लगा रही थी |

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed