कबीरधाम – आज दिनांक 13 मार्च को जनपद पंचायत के अधिकारी – कर्मचारी कार्यालयीन समय में गायब रहे |

सुपर समर्थन की चिट्ठी ने जब कार्यालय जाकर देखा तो पाया कि जनपद पंचायत कवर्धा में दो कर्मचारी को छोड़कर बाकी अन्य अधिकारी – कर्मचारी कार्यालय से नदारत मिले |

उल्लेखनीय है कि आज किसी भी तरह से शासकीय अवकाश नही है | कवर्धा शहर जिला मुख्यालय है | जिला मुख्यालय होने के कारण जिले के बड़े अधिकारियों का कार्यालय एवं निवास दोनों यही हैं पर बड़े आश्यचर्य का विषय है कि जनपद पंचायत कवर्धा के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने उच्चाधिकारियों का कोई भय नहीं है | जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर का जिला कार्यालय एवं निवास स्थान भी इसी कवर्धा शहर में है | अधिकारी एवं कर्मचारियों की ऐसी मनमानी को देखकर ऐसा लगता है कि ये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कलेक्टर की कोई परवाह नही करते अर्थात इन्हें उनसे कोई भय नहीं लगता |

अवकाश के निर्थारित समय से पूर्व ही अपने कमरे में ताला लगाकर कई अधिकारी एवं कर्मचारी चले गये थे | सिर्फ दो कर्मचारी वहाँ मौजूद थे | जिसमें एक पुरूष कर्मचारी और एक महिला कर्मचारी थी | कुछ कमरे में ताला लगा दिया गया था तो कुछ कमरे खुले थे मगर उन खुले कमरो में कोई कर्मचारी मौजूद नही था | आवक – जावक का कमरा खुला था लेकिन एक भी कर्मचारी मौजूद नही था | आवक – जावक के बाजू का भी कमरा खुला छोड़ दिया गया था लेकिन वहाँ कोई कर्मचारी नहीं था | प्रधानमंत्री आवास योजना के कमरे में ताला लगा था | इसी तरह पेंशन शाखा में भी ताला लगा दिया गया था | मुख्य कार्यपालन अधिकारी के बाजू का कमरा लोगो की नजरो को धोख़ा देने की मानसिकता से खुला छोड़ दिया गया था लेकिन वहाँ भी कोई कर्मचारी नहीं था |

अब देखना यह है कि जिले के बड़े जिम्मेदार अधिकारी इनके ऐसे मनमानी पर क्या कारर्वाई करते हैं जिससे ये अपनी गलती की पुनरावृत्ति भविष्य में नहीं करे |

                     

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।