कवर्धा, 21 मार्च 2025। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बोड़ला विकासखंड के ग्राम तितरी (रेगाखार जंगल) में 23 मार्च रविवार और रानीदहरा में 25 मार्च मंगलवार को सुबह 08 बजे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में अनेक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिली और सामाजिक सहयोग का माहौल बनेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बोड़ला विकासखंड के ग्राम तितरी (रेगाखार जंगल) में 23 मार्च को आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, जनपद अध्यक्ष बोड़ला बालका रामकिंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मेरावी, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, गजानंद यादव एवं बीरोबाई मेरावी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

बोड़ला विकासखंड के ग्राम रानीदहरा में 25 मार्च को आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष बोड़ला बालका रामकिंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मेरावी, पूर्णिमा मनीराम साहू, गंगाबाई लोकेचंद साहू, ललिता रूप सिंह धुर्वे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला नंद श्रीवास, अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला विजय पाटिल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला लव निर्मलकर, मोहन धुर्वे, मिलूराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, सरपंच ग्राम पंचायत बैरख सुधारी मसराम सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।