कबीरधाम – संकुल स्त्रोत केन्द्र कुसुमघटा में शिक्षा सत्र – 2024 -25 के स्थानीय परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज दिनाँक 28/04/2025 को किया गया| जिसमे संकुल के सभी 14 विद्यलयों के प्रधान पाठक उपस्थित होकर अपने विद्यालय के प्रतिवेदन प्रस्तुत किये| कार्यक्रम की सुरुआत माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पूजन अर्चन तिलक माल्यार्पण कर अतिथियों के द्वारा विधि विधान से हुआ | तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के स्वागत अभिनंदन संकुल समन्वयक जग जीवन हठीले व प्रधान पाठक व शिक्षक व्याख्याता गण मिल कर बारी बारी से किये|

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड बोड़ला रहे|अध्यक्षता कन्हैया राम कुर्रे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमघटा ने की| विशिष्ट अतिथि के रुप में शिवनाथ वर्मा, ध्रुव वर्मा, प्रवीण वर्मा, केदार राम पटेल, भगवंताराम साहू,शीतल वर्मा अश्वनी वर्मा ,पंचायत के पंचगण रहे|

संकुल प्राचार्य अश्वनी कोसरे ने संकुल प्रतिवेदन पढ़ कर संकुल मे होने वाली विभिन्न प्रतियोगितायों,मानसिक व बौद्धिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों , खेलगतिविधियो, क्रियाकलापो व ललित व हस्त कलाओं के माध्यम से छात्रों की नेशनल व राज्यस्तर पर प्रदर्शन व उनके उपलब्धियों को रेखांकित किया |

मंच संचालक प्रधान पाठक परमानंद वर्मा के द्वारा प्रथमिक स्तर कक्षा 3 री व 4थी में प्रथम स्थान प्राप्त सभी विद्याथियों के नामों की घोषणा की गई| और अतिथियों के द्वारा इन्हें मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया| क्रमशः माध्यमिक स्तर कक्षा 7वी व 8वी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया| हाई स्कूल व हायर सेकण्डरी स्कूल के कक्षा 9वी व 11वीं में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया|सभी छात्र – छात्रओं एवं शिक्षको को सम्मान ग्रामपंचायत कुसुमघटा व संकुल के सहभागिता से प्रदान किये गए|

अतिथियों ने उद्बोधन में सभी छात्र छात्राओं व गणमान्य नागरिको पालको को सम्बोधित करते हुए आशिर्वचन प्रदान किए| जिसमें अपने संकुल की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की बात कही गई| छात्रों को और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन दिया गया| पालकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए कहा गया| मुख्य अतिथि बी ई ओ के द्वारा विद्यालयों में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओ की जानकारी दी गई जिससे छात्र छात्राओ की और अधिक दर्ज संख्या बढ़ाया जा सके.

| कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने वाले आप सभी – सत्यनारायण तिवारी , रघुनंदन राम चंद्रवंशी, होलीराम चंद्रवंशी राजूलाल वर्मा, रिद्ध राम पटेल, शिवकुमार, लक्ष्मण देवांगन, दिनेश बंजारा , दुर्गेश चंद्रवंशी ,नरेन्द्र वर्मा,संतोष निषाद, भगवती चंद्रवंशी, विमला महोबिया, रेखा सोनी, नूतन वर्मा, पार्वती साहू ,रामाधारसर ,डी पी सर, जोन एक्का, भूषण ठाकुर जगजीवन हठीले, नारद सर, बुधराम सर नारायण साहू ,नंदराय पाटिल शिक्षक गण व साथ ही भूतपूर्व विद्यार्थिगण, और बड़ी संख्या में अध्ययनरत छात्र -छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक पालक गण उपस्थित रहे| कार्यक्रम का आभार प्रधान पाठक धन्नूराम वर्मा ने किया|

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।