उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण
डिप्टी सीएम अरुण साव ने डड़सेना कलार समाज के वार्षिक अधिवेशन को किया संबोधित

कांकेर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सामाजिक भवन के लोकार्पण एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजिक जनों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव डड़सेना कलार समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डड़सेना कलार समाज ने राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज का यह वार्षिक अधिवेशन नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं नए नियमावली पर चर्चा करने का मंच है।
उप मुख्यमंत्री साव ने सामाजिक भवन के निर्माण को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्थायी मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, समाज सेवा एवं सनातन संस्कृति को बचाने में सक्रिय भागीदारी की बात कही की। साव ने कोकपुर समाजिक भवन विस्तार के लिए 15 लाख रुपए एवं चारामा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग जी, विधायक आशाराम नेताम जी, महेश जैन जी, शिशुपाल सिंह जी, अरुण कौशिक जी, पुरुषोत्तम जैन जी, सोनीलाल जैन जी, सतीश लाठिया जी, शालिनी राजपूत जी, देव कुमार जैन जी, हलधर साहू जी, बृजेश चौहान जी, दिलीप जायसवाल जी, सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे ।




