
बेमेतरा 9 मई 2025/ जिला बेमेतरा के समस्त नगरीय निकायों में सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई 2025 से 31 मई 2025 के मध्य कलस्टरवार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में आयोजित समाधान शिविरों के लिए संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा समाधान शिविर के प्रभारी अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आज 9 मई को नगर पालिका बेमेतरा कार्यालय भवन में समाधान शिविर आयोजित है । इस कलस्टर शिविर में 7 वार्डों के लोगों को वार्ड क्रमांक 08,09,10,11,12,13,14 उनकी आवेदन की समस्या का समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण के बारे में बताया जाएगा ।





