छत्तीसगढ़बेमेतरा

समाधान शिविर आज ग्राम हसदा और हाटराका में आयोजित होंगे

बेमेतरा, 15 मई 2025:- सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत तीसरा चरण समाधान शिविर कल 16 मई-2025 दिन शुक्रवार को बेरला जनपद पंचायत एवं विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के ग्राम हसदा के ग्राम पंचायत भवन एवं जनपद पंचायत साजा के ग्राम पंचायत हाटराका के हाई स्कूल भवन में आयोजित होंगे। क्लस्टर हसदा सहित 14 ग्राम पंचायत जिसमे हसदा, बोरिया, चंण्डी, घटियाकला, मुडपार, सांकरा, बांसा, देवादा, अकोली, नेवनारा, पिरदा, ढाबा, कुम्ही, तिलई को शामिल किया गया है ।

इसी प्रकार ग्राम हाटराका में 11 ग्राम पंचायत जिसमे दर्री, करमु, हाडाहुली, खपरी, पेण्ड्रीकला, श्याम्पुरकांपा, हांटरांका, बरगा, चीचगांव, भनौरा, टेढ़ी शामिल है ।

समाधान शिविरों में अधिकारी समाधान पेटी में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी देंगे | साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी देंगे ।

Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button