बेमेतरा 19 मई 2025:- सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बेरला विकासखंड के ग्राम देवरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम सोरला निवासी गंगाराम, पिता सुकालू साहू को मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया। यह सहायता गंगाराम की आजीविका को मजबूती देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गंगाराम ने शासन की इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार जताया और कहा कि यह जाल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा। इस प्रकार के संसाधनों की उपलब्धता ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने में मददगार साबित हो रही है। समाधान शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे ज़मीनी स्तर तक पहुँचाया गया, जिससे गंगाराम जैसे अनेक हितग्राहियों को त्वरित और प्रभावी सहायता प्राप्त हुई।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।