कवर्धा, 28 मई 2025। राजीव युवा उत्थान योजना 2019 अंतर्गत एसएससी, बैंकिग रेलवे एवं व्यापाम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 100 अभ्यर्थियों को निजी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रतिभागी कार्यालय सहायक आयुक्त में अपना आवेदन जमा कर सकते है।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।