कवर्धा, 28 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा 11वीं में रिक्त सीट (अनु जनजाति 05 व अनु.जाति 01) में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के छात्राओं से 20 जून 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर में जमा करना होगा । प्रवेश के लिए सत्र 2025 में कक्षा 10वीं के परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रा को ही पात्रता होगी। आवेदन का प्रारूप शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में उपलब्ध है।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।