मुंगेली, 29 मई 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाने के लिए महाभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के संयुक्त तत्वाधान में अनाथ बच्चों के लिए आवश्यक दस्तावेज़ निर्माण हेतु एक विशेष सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्रों में निवासरत उन अनाथ बच्चों की पहचान की जाएगी, जो किसी रिश्तेदार के साथ रह रहे हैं, किंतु उनके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र या अन्य आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे बच्चों के लिए दस्तावेज़ निर्माण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी अंजुबाला शुक्ला ने बताया कि जिन अनाथ बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके अभिभावकों या देखरेख कर रहे परिजनों से अनुरोध है कि वे शीघ्र ही जिला बाल संरक्षण इकाई या बाल कल्याण समिति, मुंगेली से संपर्क करें।Post navigation21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन 02 जून से 01 हजार से अधिक लोगों का पीएम आवास सूची में जुड़ा नया नाम