मुंगेली, 29 मई 2025 । सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चेचानडीह मंे आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और प्रथम चरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। शिविर में पेण्ड्रीतालाब (एन.), ढोलगी, बुधवारा, परसवारा, कोदवामहंत, बघनीभांवर, चेचानडीह, कोसाबाड़ी, लपटी, रहंगी, मोहबंधा, नवागांव वेंकट, बिठलदह, डिण्डोल और सेमरिया सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शिविर का लाभ उठाया।

लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में चेचानडीह क्लस्टर में मांगों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 04 हजार 317 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण कर आमजनों को राहत पहुंचाई गई है। शिविर में 474 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, इनमें 233 लोगों को पीएम आवास की स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चक्रीय निधि एवं सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 03 महिलाओं को चेक, 04 को लखपति दीदी प्रमाण पत्र, 07 लोगों को शौचालय स्वीकृति आदेश, 20 को पेंशन स्वीकृति आदेश, 30 लोगों को नवीन जॉब कार्ड, 04 को डबरी निर्माण व 05 को पशु शेड निर्माण की स्वीकृति, 48 को नवीन राशनकार्ड, 05 को फलदार पौध, 03 को नोनी सुरक्षा योजना का बॉण्ड पेपर, शिक्षा विभाग द्वारा 10 बच्चों को एम.आर. किट व छड़ी, मछली पालन विभाग द्वारा 01 को आईस बॉक्स, क्रेडा विभाग द्वारा 08 को सोलर स्ट्रीट लाइट व 03 को सोलर ड्यूल पम्प, सहकारिता विभाग द्वारा 40 कृषकों को केसीसी योजना के तहत चेक राशि, समाज कल्याण विभाग द्वारा 26 का नवीन पेंशन पंजीयन, परिवहन विभाग द्वारा 09 लोगों को लर्निंग लाईसेंस, कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 04 लोगों का नया पंजीयन कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीएम आवास प्लस 2.0 अंतर्गत 01 हजार से अधिक लोगों का नाम जोड़ा गया है। शिविर में संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान करने तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में आमजनों से आवेदन प्राप्त कर द्वितीय चरण में निराकरण किया गया। तीसरे चरण अंतर्गत ग्राम पंचायतों का एक क्लस्टर बनाकर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजनों को उनके आवेदन के निराकरण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही नए आवेदन भी लिए जा रहे हैं।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।