मुंगेली 02 जून 2025 । पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में आयुष्मान भारत महाअभियान के तहत कार्ड निर्माण के एवज में राशि वसूली की शिकायत निराधार पाई गई है। यह जानकारी पथरिया के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अजय कुमार शतरंज ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम कंचनपुर के स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नियुक्तकर्मी द्वारा हितग्राहियों से शुल्क लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर तहसीलदार पथरिया छाया अग्रवाल की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई। जांच के दौरान समिति द्वारा हितग्राहियों से पूछताछ एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किसी प्रकार की राशि नहीं ली गई। इस प्रकार लगाए गए आरोप निराधार एवं तथ्यहीन पाए गए। Post navigationबाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, 07755-264440 पर कर सकते हैं सम्पर्क जलदूत एप्प से किया जा रहा है खुले कुंओं के जल स्तर का माप