सहसपुर लोहारा (जिला प्रतिनिधि अक्षय गुप्ता) – गेंदपुर इलेवन रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बना | यह प्रतियोगिता ग्राम दनिया खुर्द में हुआ |आपको यह बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत आता है | जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर यह ग्राम स्थित है |यह रात्रिकालिन क्रिकेट प्रतियोगिता यंग इलेवन क्रिकेट क्लब दनिया खुर्द के तत्वाधान में हुआ | इस प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहस पुर लोहारा जनपद पंचायत के जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा की उपस्थिती रही |फाइनल मैच गेंदपुर इलेवन एवं महाकाल इलेवन ( कवर्धा ) के मध्य खेला गया जिसमें गेंदपुर इलेवन विजेता रहा एवं महाकाल इलेवन (कवर्धा) उप विजेता रहा |इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दनिया खुर्द के सरपंच पारसमणी धुर्वे , सचिव भुलेश्वर जयसवाल, पंच कोमल सिह राजपूत, नान्हू साहू, पंचराम पटेल,बूथ अध्यक्ष कोमल साहू, दयालु साहू ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सुकलाल पटेल, सहदेव पटेल , ईश्वरी साहू, बुधरू साहू , तुलवा साहू ,लमनू पटेल रमेशू पटेल विजय धुर्वे ,व आयोजक टीम के सदस्य ब्रम्हा पटेल कबीरपंथी , राजकुमार राजपूत,चन्द्रेश श्रीवास,लखन पटेल, टेक सिंह धुर्वे, गुमान साहू,जोहन निषाद,देशनाथ पटेल, राजेन्द्रसिह राजपूत, लक्ष्मीकांत राजपूत, गंगूराम निषाद का योगदान एवं उपस्थिती रही |कार्यक्रम के अंत में खिलाडियों द्वारा उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया जिनका इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान रहा एवं जिन्होंने खिलाडियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम एवं खेल के दरमियान अपनी उपस्थिती दी |Post navigationतालाब है या गड्ढा ? अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती: चन्दरगढ़ी और टेंगनागढ़ में जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त