मुंगेली, 27 जून 2025 । जिले के वनांचल क्षेत्र अचानमार टाइगर रिजर्व अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) ग्रामों में निवासरत बैगा एवं अन्य जनजाति समुदाय के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कौशल विकास विभाग तथा लाइवलीहुड कॉलेज के अधिकारियों से कहा कि पीवीटीजी ग्रामों में जाकर ग्राम स्तर पर व्यापक सर्वेक्षण किया जाए तथा युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल स्थिति और रोजगार के प्रति अभिरुचि का मूल्यांकन कर गैप एनालिसिस तैयार किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि बैगा समुदाय के शिक्षित युवाओं को चिन्हांकित कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाना चाहिए। इस योजना से न केवल युवाओं को जीविकोपार्जन के अवसर मिलेंगे, बल्कि उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सामंजस्य बनाकर समन्वित कार्य करने और बैगा समुदाय के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।