मुंगेली, 27 जून 2025 । शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदशन में 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निराकरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति) के कर्मियों का सक्रिय सहयोग रहा।समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में किशोर बालक-बालिकाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशे को दो प्रमुख श्रेणियों रासायनिक एवं व्यवहारिक नशा में वर्गीकृत किया गया है। जिसमें व्यवहारिक नशा जैसे मोबाइल, इंटरनेट, वीडियो गेम्स आदि पर जोर देते हुए बताया गया कि यह आधुनिक समय में मानसिक रूप से युवाओं को अधिक प्रभावित कर रहा है, जिससे वे नकारात्मक सोच की ओर अग्रसर हो रहे हैं। यह प्रवृत्ति समाज और भावी पीढ़ी के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। बच्चों को इन बुराइयों से बचने, जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से नशे की बुराइयों से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन नशामुक्ति केंद्र के कर्मियों और समाजिक कार्यकर्ता राजकुमार यादव, गजेन्द्र साहू, शिवकुमार एवं नरेन्द्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। Post navigationपीवीटीजी ग्रामों के युवाओं को मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण ड्रग्स एवं नशा विरोधी अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित