
बोड़ला – दिनांक 30/06/2025 को ग्राम कुसुमघटा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया |
आपको यह बता दे कि ग्राम कुसुमघटा जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत है | यह ग्राम जनपद पंचायत बोड़ला से लगभग दस किलोमीटर एवं जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग उन्नीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश चंद्रवंशी अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं अध्यक्ष के रूप में ईश्वर साहू अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम की उपस्थिती रही | विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकिंकर वर्मा प्रतिनिधि जनपद पंचायत बोड़ला की उपस्थिती रही | इन अतिथियों के साथ वाई डी साहू जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम, चंद्रशेखर वर्मा, मनिराम साहू जिला पंचायत सदस्य, छोटूराम चंद्रवंशी जनपद सदस्य, एस एम डी सी के अध्यक्ष की भी उपस्थिती रही |
कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने अपने करकमलो से माँ शारदा, माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा विधि विधान से मंत्रोचार के साथ किया | इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत संकुल के प्राचार्य अश्वनी कोसरे एवं संकुल के प्रधानपाठकों द्वारा किया गया |
अतिथियों के स्वागत पश्चात सभी नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत उन्हें गुलाल का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर किया गया | उसके बाद सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक प्रदान किया गया | कक्षा पांच, कक्षा आठ, कक्षा दस एवं कक्षा बारह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संकुल के सभी बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं कापी – पेन देकर सम्मानित किया गया | कक्षा दस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका संजना चंद्रवंशी 90% एवं ज्ञानेश्वरी साहू 87% को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष द्वारा एक – एक हजार रुपए देकर प्रोत्साहित किया गया |
कक्षा बारह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अमन चंद्रवंशी (कला समूह 77%) को भी एक हजार रुपए देकर प्रतिभा का सम्मान किया गया | इस शिक्षा सत्र में नया लक्ष्य लेकर पढ़ाई करने एवं गुणवत्ता हासिल करने का संदेश सभी अतिथियों द्वारा दिया गया |
प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया | विद्यालय परिसर में माँ के नाम एक पेड़ लगाकर सभी अतिथियों ने पौधारोपन के लिए प्रेरित किया |
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुसुमघटा के सभी पंच, गणमान्य नागरिक, पालकगण, सभी विद्यार्थी , स्टाफ् के लोग, सी एस सी जगजीवन हठीले सहित हाई स्कूल की प्राचार्या अनुराधा मिश्रा की उपस्थिती रही |





