रायपुर| छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। ईडी ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है, जिसके बाद विशेष अदालत ने आठ आरोपियों पर तर्क प्रस्तुत करने के लिए आरोप तय किए हैं। इन आरोपियों में पूर्व विधायक चंद्र देव राय, विनोद तिवारी, रामप्रताप सिंह, मनीष उपाध्याय, पीयूष साहू, नारायण साहू, नवनीत साहू और रजनीकांत तिवारी शामिल हैं ।विशेष अदालत ने इन सभी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है और सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज कोर्ट में पेश नहीं हो सके, जबकि अन्य सभी आरोपी, जो जेल में बंद हैं, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया ।इसके अलावा, महादेव सट्टा एप के आरोपी भीम सिंह यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। सौम्या चौरसिया और देवेंद्र यादव की याचिका भी रद्द कर दी गई हैPost navigationकैदियों का शातिराना खेल: पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल, दो कैदी हुए फरार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बगिया दौरे पर लोगों का जमावड़ा,उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित