मुंगेली, 21 जुलाई 2025 । पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त कार्यकर्ता-सहायिकाओं के पदों पर भर्ती हेतु 04 अगस्त तक पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन मंगाए गए हैं। परियोजना अधिकारी पथरिया ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र, सिलतरा केन्द्र क्रमांक 03 में कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए और गोइन्द्रा केन्द्र क्रमांक 04 में सहायिका के पद पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय पथरिया का अवलोकन किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।