मुंगेली, 23 जुलाई 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में किसान पंजीयन के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषक पंजीयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पीएम किसान सम्मान निधि की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर कलेक्टर जी.एल. यादव ने किसान पंजीयन की प्रक्रिया को 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र कृषक समर्थन मूल्य पर धान विक्रय सहित अन्य योजनाओं का लाभ ले सकें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा कराने के भी निर्देश दिए। कृषि विभाग के उपसंचालक एम.आर.तिग्गा ने बताया कि जिले में अब तक 97 हजार 412 पीएम किसान लाभार्थी कृषकों में से 80 हजार 851 का पंजीयन पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त 16 हजार 561 कृषकों का नया पंजीयन किया गया है। वहीं, धान विक्रय करने वाले 01 लाख 10 हजार 469 कृषकों के पंजीयन की प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा करने का कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।