सहसपुर लोहारा – ग्राम दनिया खुर्द में किसानोँ को अरहर बीज का वितरण किया गया | यह वितरण कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानोँ को किया गया |आपको यह बता दे कि यह ग्राम जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत आता है | जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से यह ग्राम लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है |नवयुवकों एवं जनता के बीच लोकप्रिय युवा नेता एवं जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा का यह गृह ग्राम है साथ ही ये इस क्षेत्र के जनपद सदस्य है | राज्य सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओ का लाभ आम जनता को दिलवाने में ये हमेशा सक्रिय रहते है | अपनी इसी खूबी के चलते आम जनता के बीच अपनी एक अच्छी खासी पैठ बना चुके है |अपने इस स्वभाव के कारण आज कृषि विभाग द्वारा किसानोँ को बीज वितरण करते समय दिनेश विश्वकर्मा की उपस्थिती मुख्य रूप से रही |किसान ईताराम साहू, लखन पटेल, बुधराम साहू, भगवानी पटेल, गंगाराम पटेल, जीवराखन साहू, खेमलाल साहू, चंद्रकुमार पटेल, मुकेश पटेल, प्यारू साहू, तुका साहू, पारस साहू को अरहर बीज का वितरण करते समय पंच पवन सतनामी, शक्तिनंद वैष्णव एवं पंचायत सचिव भुलेश्वर् जायसवाल की भी उपस्थिती रही |Post navigationआबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को , व्यापमं ने परीक्षाओं में नकल रोकने सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक जीवन और खानपान की दिखी झलक