मुंगेली 28 जुलाई 2025 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और कलेक्टर कुन्दन कुमार के प्रभावी मार्गदर्शन में जिले की सहकारी समितियाँ अब किसानों की खाद संबंधी आवश्यकताओं को पूरी क्षमता से पूरा कर रही हैं। सहकारी समितियों में डीएपी, राखड़, यूरिया, पोटाश जैसे प्रमुख उर्वरक न केवल भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं, बल्कि किसानों को इन्हें सहजता से प्राप्त करने की सुविधा भी दी जा रही है, इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

पथरिया विकासखण्ड के ग्राम भटगॉव के किसान अमित कुमार साहू ने बताया कि सहकारी समिति से खाद खरीदने के लिए तत्काल भुगतान नहीं करना पड़ता, जो हमारे जैसे सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत है। वहीं कृषि केन्द्रों पर भुगतान तुरंत करना होता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समिति से केसीसी के तहत ऋण पर छूट भी मिल जाती है, जिससे खेती की लागत में काफी राहत मिलती है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह गॉव के ही किसान गोकुल राम साहू ने बताया कि हमें बाहर से खाद लाने की आवश्यकता नहीं है। समिति में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता के लिए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।