अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष वेणु माधवराव ने अपने स्वर्गीय पिता स्वर्गीय ए विश्वेश्वर राव के जन्म दिवस को अनोखे तरीके से मनाया | उन्होंने अपने पिताजी को याद करते हुए जुनवानी स्थित रामशिला की कुटिया वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां उपस्थित समस्त बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी|

सभी बुजुर्गों को उन्होंने अपने हाथों से भोजन कराया इस अवसर पर उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता भी मौजूद रहे| भोजन के पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद बुजुर्गों के साथ कुछ समय भी बताया और उनका हाल-चाल जाना इस तरह से उनके वहां पहुंचने से वृद्ध आश्रम की समस्त बुजुर्गों में काफी खुशी दिखी|  वृद्ध आश्रम में जन्मदिवस मनाने पर बुजुर्गों ने उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज में अगर सभी वर्ग के लोग इसी तरह से बुजुर्गों का ख्याल रखेंगे तो वृद्धा आश्रम की जरूरत ही नहीं होगी |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।