सहसपुर लोहारा – ग्राम नवघटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया |

सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि ग्राम नवघटा जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के अंतर्गत आता है | जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा से इस ग्राम की दूरी लगभग नौ किलोमीटर है |

ग्राम में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रातः दिनेश विश्वकर्मा के हाथों ध्वजारोहण किया गया | आपको हम यह भी बता दे कि दिनेश विश्वकर्मा इस क्षेत्र से जनपद सदस्य चुने गए है | इनका जनपद क्षेत्र क्रमांक 15 है | ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित लोगो को अपने उदबोधन में कहा कि आज हम यहाँ पर आजादी का जश्न मनाने एकत्रित हुए हैं | यह आजादी हमें त्याग, तपस्या एवं कड़े संघर्षो के बाद मिली है | इसे पाने के लिए हमारे अनेक क्रांतिकारी भाईयों ने अपने प्राण गँवाये हैं | इस राष्ट्र से प्रेम करना हमारा परम धर्म है साथ ही इस देश की आजादी को सुरक्षित बनाये रखना हमारा परम कर्तव्य है |

उन्होंने अपने उदबोधन में भारत देश की अखंडता, संप्रभुता एवं सामाजिक समरसता पर भी जोर दिया |

ध्वजारोहण एवं उदबोधन पश्चात पहले से तय कार्यक्रम अनुसार प्रातः नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया | यह कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला सबराटोला, नवघटा के शाला प्रांगण में हुआ | इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिनेश विश्वकर्मा की उपस्थिती रही | बतौर अध्यक्षा ग्राम पंचायत नवघटा की सरपंच रीना मेरावी की उपस्थिती रही |

विशिष्ट अतिथियों के रूप में कैलाश मिश्रा, मुंजनू राम डडसेना, धन्नुराम मेरावी, मुकेश सिंह ठाकुर, सोनसिंह मेरावी, शिवकुमार बिसेन, चित्त्रांगद बघेल, धनसिंह श्रीवास, तोरन दास रात्रे, रामराज रात्रे, संतोष डडसेना,  अनिल बघेल,  देवांगन सहित समस्त पंचगण एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।