मुंगेली, 21 अगस्त 2025 । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल माध्यम से बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से होटल पुनीत, पड़ाव चौक में कार्यशाला” आयोजित की गई। यह अभियान उद्योग संचालनालय और सीएसआईडीसी रायपुर की पहल से “एमएसएमई को ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ने के लिए भारत सरकार की आरएएमपी योजना के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मुंगेली के महाप्रबंधक किशोर प्रभात सिंह राजपूत ने बताया कि स्थानीय उत्पादों को डिजिटल मंचों से जोड़कर राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है।

कार्यशाला में कार्यशाला में फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्रा. लि. के एसोसिएट निदेशक वरुण गोपालकृष्णन ने फ्लिपकार्ट मंच पर पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण और प्रचार-प्रसार की जानकारी दी। वहीं सभ्याशा ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म से अभिजीत राठ ने उद्यमियों को पंजीकरण से लेकर डिलीवरी व्यवस्था तक की प्रक्रिया समझाई। डिजिटल मार्केटिंग सत्र में मीमो प्रसाद, निदेशक, इन्टेलीग्रेटर टेक्नोलॉजीस प्रा. लि., रायपुर ने सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग व बिक्री बढ़ाने के सरल उपाय बताए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें, आकर्षक विवरण और ग्राहकों से नियमित संवाद स्थानीय उत्पादों को वैश्विक ब्रांड बनाने में सहायक हैं।

इस अवसर पर डॉ. योगेश शर्मा, राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई, आरएएमपी योजना, सीएसआईडीसी, रायपुर ने राज्य में चल रही आरएएमपी योजना की गतिविधियों जैसे उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल विपणन और वित्तीय पहुँच पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्तम कुमार दुबे, प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, लव सिंह राजपूत सहित कुल 57 प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिनमें महिला उद्यमी, समूह सदस्य, पारंपरिक कारीगर और स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।