मुंगेली, 29 अगस्त 2025 । गायों के प्रति सेवा संरक्षण और सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत ग्रामीण एवं आमजनों को जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न गांवों में गौ चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ त्रिपाठी ने बताया कि अब तक जिले के 28 गांव में गौ चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मुंगेली के 13, लोरमी के 06 और पथरिया के 09 गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन चौपाल में 900 से अधिक ग्रामीण उपस्थित हुए और गौ सेवा के प्रति प्रोत्साहित होकर 460 से अधिक ग्रामीणों ने गौ सेवा मित्र के रूप में अपना पंजीयन कराया। डॉ त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 01 हजार 360 से अधिक घुमंतू मवेशियों की पहचान की गई है। 91 मवेशियों की पहचान कर उनके मालिकों को सौंपा गया। गौ सेवा संकल्प से प्रेरित होकर 41 व्यक्तियों ने गायों को गोद लिया। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन लगातार ग्रामीण एवं आमजनों को गायों के प्रति सेवा, संरक्षण एवं सहयोग के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक कर रहा है, ताकि पशुओं को उचित आश्रय एवं संरक्षण मिल सके और सड़कों पर दुर्घटना के कारण पशु एवं जनहानि को रोक जा सके। Post navigation‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’: संकल्प और समर्पण के आदर्शों के साथ जनजातियों को सशक्त बनाने अभिनव पहल 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे सभी आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित होगा कार्यक्रम