मुंगेली, 08 सितम्बर 2025 ।  कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘गौ सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा एवं सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों के बेहतर प्रबंधन, सेवा और संरक्षण को सुदृढ़ करना है।

अभियान के तहत ग्रामों में गौ चौपाल का आयोजन कर गौ मित्रों का पंजीयन किया जा रहा है। साथ ही घुमंतू पशुओं को उनके मालिकों को सौपने तथा गॉव में पशुओं के रखने की व्यवस्था की भी जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के माध्यम से गायों की सेवा और संरक्षण के लिए किसान लगातार जागरूक हो रहे हैं, जिससे गाय गोद लेने वाले किसानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिले में अब तक 04 हजार 429 पशुओं में टैगिंग तथा 865 रेडियम बेल्ट लगाया गया है।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।