मुंगेली, 11 सितम्बर 2025 । जिले के ग्राम दाउकापा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 25 सितम्बर तक आवेदन मंगाए गए हैं।मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। Post navigationसड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत युक्तियुक्तकरण: एकल शिक्षकीय स्कूल करही को मिली अतिरिक्त शिक्षिका