मुंगेली 15 सितम्बर 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे पीएम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, दाऊपारा मुंगेली में होगा। वहीं समापन समारोह 19 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव शामिल होंगे। प्रतियोगिता में विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शतरंज (बालक/बालिका 14, 17, 19 वर्ष वर्ग) एवं नेटबॉल (बालक/बालिका 14 वर्ष वर्ग) की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। Post navigationयुक्तियुक्तकरण का असर: पौनी शाला को मिला नया शैक्षणिक संबल 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुआ शुभारंभ