कवर्धा, 17 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ व्हील चेयर रग्बी एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय व्हील चेयर रग्बी प्रतियोगिता एवं चयन शिविर का आयोजन 17 व 18 सितम्बर 2025 को रायपुर स्थित शालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल, मोती बाग के सामने सिविल लाईन में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले से कुल 07 दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल और लगन से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य स्तरीय व्हील चेयर रग्बी प्रतियोगिता एवं चयन शिविर में कबीरधाम जिले से मानिक चतुर्वेदी, नन्द कुमार पटेल, शिव किंकर नेताम, राजू सोनले, सरजू राम कोशले, थानु राम कौशिक एवं कन्हैया खाण्डे शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों ने भी जिला प्रशासन एवं खेल संघ के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिले का गौरव बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अभिलाषा पंडा उपस्थित थे।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।