मुंगेली, 19 सितम्बर 2025 । छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में तथा कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत रामबोड़, विकासखंड पथरिया में श्रमिक सम्मेलन सह श्रमवीर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लगभग 250 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही श्रमिकों को विभागीय योजनाओं के लाभ, पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं में आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने श्रमिकों को “श्रमेव जयते” एप के माध्यम से स्वयं पंजीयन एवं नवीनीकरण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर श्रम विभाग के अधिकारी अभिषेक ठाकुर ने कहा कि “श्रमिक समाज की रीढ़ हैं, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की देखभाल हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। विभागीय योजनाओं का लाभ सभी तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।