मुंगेली, 25 सितम्बर 2025 । जिले में ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के अंतर्गत विभागों द्वारा 02 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में ‘‘एक घंटा एक साथ’’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत जिले के दाउपारा स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, श्रमदान कर मुक्तिधाम में साफ-सफाई की और आमजनों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और सफाई के प्रति जागरूक किया।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता को सभी नागरिकों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा, स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि सोच और जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि वे अपने घर, गली, मोहल्ला, गांव और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पुलिस अधीक्षक ने आमजनों को अपने आसपास सफाई रखने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहते हैं और कई प्रकार के रोग एवं विकारों से भी मुक्त होते हैं। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जब हम सभी स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे, तो विशेष अभियानों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, गंदगी नहीं करने तथा दूसरों को भी गंदगी करने से रोकने आदि की शपथ दिलाई और अपने आसपास सफाई रखने जागरूक रहने प्रेरित किया। साथ ही सफाई कर्मचारियों को शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मनित किया। अभियान के दौरान सिग्नेचर ड्राइव का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता का संदेश लिखकर जनभागीदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा, नगर पालिका मुंगेली अध्यक्ष रोहित शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, गणमान्य नागरिक रामशरण यादव, नरेंद्र जैन, रवि पौराणिक, कन्हैया लाल कोटडिया, राणा प्रताप सिंह, अमितेश आर्य, पार्षदगण और नगर पालिका परिषद के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।