कवर्धा – माँ दुर्गा का दर्शन करने रोज भक्तों की अच्छी – खासी भीड़ उमड़ रही है |

नवरात्रि का पर्व चालू है और आज दिनांक 13/10/2026 को नवरात्रि पर्व का तीसरा दिन है | नवरात्रि पर्व एक साल में दो बार आता है | पहले आने वाले नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है क्योंकि यह चैत्र माह में आता है उसके बाद माह क्वार में आने वाले नवरात्रि पर्व को क्वार नवरात्रि कहते हैं क्योंकि यह क्वार माह में आता है |

सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम से चर्चा करते हुए शहर कवर्धा के दर्री पारा के बाल दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य ने बताया कि यह समिति बीते 17 – 18 वर्षों से माँ दुर्गा के उत्सव का आयोजन करते आ रही है | इस नवरात्रि आयोजन समिति ने निर्णय लेकर माँ दुर्गा की भव्य मूर्ति रखी है जिसमे वह अशोक सुंदरी को दुलार करती नजर आ रही है | यहाँ यह उल्लेख करना जरूरी है कि हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार अशोक सुंदरी भगवान् शिव और माता पार्वती की पुत्री है |

माँ दुर्गा का दर्शन करके उसका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए स्थानीय निवासियों एवं आस – पास के ग्रामों के ग्रामीणों के अलावा दूर दराज के श्रद्धालु भारी संख्या में रोज पहुँच रहे हैं |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed